Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर की छापेमारी जारी

भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दो दफ्तरों में सोमवार से शुरू हुई आयकर विभाग की पंजाब की टीम की छापेमारी कार्रवाई अभी चल रही है। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम भोपाल में दो जगहों पर दस्तावेज खंगाल रही है।

इस टीम ने भारी मात्रा में ऐसे दस्तावेज जब्त किए हैं जो इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के मैनिपुलेशन और शेयर में गड़बड़ी से जुड़े हैं। इस टीम के प्रिंसिपल डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन समेत दो दर्जन अधिकारी यहां पूछताछ और पड़ताल कर रहे हैं।

आयकर अफसरों के अनुसार पंजाब में टैक्स चोरी के मामले में की गई एक कार्यवाही के मामले में दिलीप सूर्यवंशी के लिंक मिले हैं और इसके आधार पर यह छापेमारी की गई है जिसमें भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

इसके लिए दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर सोमवार से सर्चिंग की जा रही है। पंजाब के चंडीगढ़ रीजन के आयकर विभाग की डीजी इन्वेस्टिगेशन बत्सला झा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल में दो ठिकानों में छापे की पुष्टि की और कहा कि इस मामले में अभी फाइनल रिपोर्ट आना बाकी है। मंगलवार शाम तक कार्रवाई पूरी होने की संभावना है।

यहां जांच के लिए आई अमृतसर की आईटी टीम ने एमपी एसएएफ की मदद ली है, लेकिन लोकल पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बुलाया है। अमृतसर से आई टीम ने इस छापेमारी में भोपाल के विभागीय अफसरों को साथ नहीं लिया है।

आयकर विभाग की टीम ने इंदौर से लगे धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में आर्निल टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप से जुड़ी हुई है और मुख्य रूप से रोड फर्नीचर बनाने का काम करती है।

दिलीप बिल्डकॉन को भी आईटी ने कार्रवाई का कारण नहीं बताया अमृतसर इनकम टैक्स की ओर से भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर की जा रही छापे की कार्रवाई को लेकर कंपनी को कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि आयकर विभाग ने अभी तक ये नहीं बताया कि वे कंपनी के कैम्पस में क्यों आए हैं। हम भी इस बात की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं कि इस कार्रवाई से हमारा कोई संबंध है या नहीं। बीते कुछ समय से कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर आयकर की कार्रवाई हुई है। इसलिए हो सकता है कि भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर आईटी की कार्रवाई उन्हीं से संबंधित हो। हालांकि इनकम टैक्स की ओर से अब तक कोई बयान भी इस कार्रवाई के संबंध में अब तक जारी नहीं किया गया है।

जब दस्तावेज जब्त हो जाएंगे तो पता चल जाएगा आयकर विभाग की छापेमारी कर रही टीम का कहना है कि अभी इस मामले में कार्यवाही चल रही है। इसमें अभी एक दो दिन का समय और लग सकता है। दिलीप बिल्डकॉन की ओर से यह बयान जारी करने पर कि आयकर अधिकारी उनके यहां की जा रही कार्यवाही की वजह नहीं बता रहे हैं, इस पर आयकर अफसरों का कहना है कि टीम जब सर्च से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लेगी तो दिलीप बिल्डकॉन को भी इसकी जानकारी हो जाएगी।

Hot this week

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img