Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

क्रिप्टो के नाम पर बैंककर्मी से 2.80 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में साइबर जालसाजों ने एक बैंक कर्मचारी को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। ऊंचे रिटर्न का लालच देकर ठगों ने पीड़ित से करीब 2.80 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ऐसे बुना ठगी का जाल

नेहरू नगर निवासी 38 वर्षीय राहुल सोनाने को 4 मार्च को एक मोबाइल ऐप का लिंक मिला था। ऐप में दावा किया गया था कि मात्र 5 हजार रुपए के निवेश पर 25 हजार रुपए का मुनाफा होगा। राहुल ने जब शुरुआत में छोटी रकम लगाई, तो ऐप के वॉलेट में पैसा बढ़कर दिखने लगा। इसी मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने किस्तों में कुल 2.80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

​निकासी के नाम पर मांगे और पैसे

जब राहुल ने अपनी रकम निकालनी चाही, तो ऐप ने ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर और पैसों की मांग की। शक होने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली। कमला नगर थाना पुलिस अब डिजिटल इनपुट और मोबाइल नंबर के आधार पर जालसाजों की तलाश कर रही है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img