Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

चारधाम यात्रा के नाम पर जज से ₹1 लाख की ठगी

​जबलपुर। धार्मिक यात्राओं के नाम पर सक्रिय साइबर ठगों ने अब शहर के एक वरिष्ठ जज को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। जिला अदालत में पदस्थ विशेष न्यायाधीश प्रमेंद्र सिंह से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और कार बुकिंग के नाम पर 1 लाख 7 हजार 793 रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

​ऐसे बुना ठगों ने जाल:

जज ने सोशल मीडिया पर ‘ट्रिपलांजा’ नामक कंपनी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। खुद को टूर संचालक बताने वाले ठग ने प्रति व्यक्ति ₹25,500 में हरिद्वार से हेलीकॉप्टर यात्रा का झांसा दिया। ठगों ने जज का भरोसा जीतने के लिए जाली बिल और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के फर्जी दस्तावेज भी भेजे। न्यायाधीश ने दो किस्तों में कुल 1.07 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

​संदेह होने पर खुली पोल:

जब ठगों ने अतिरिक्त रुपयों की मांग की, तो जज को संदेह हुआ। उन्होंने कंपनी की असली वेबसाइट निकालकर देहरादून मुख्यालय फोन किया, जहाँ पता चला कि वह विज्ञापन फर्जी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों के जरिए साइबर अपराधियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img