Friday, March 13, 2026
35.3 C
Bhopal

Ind vs SL 1st Test : मोहाली टेस्‍ट के दूसरे दिन लंका ने 4 विकेट खोकर बनाए 108, भारत से अभी 466 रन पीछे

Ind vs SL 1st Test : मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहबान टीम श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। हालांकि पहली पारी के आधार पर ये टीम भारत से अभी 466 रन पीछे है। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका 26 और असलांका 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी थी। टीम इंडिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में जडेजा के नाबाद 175 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा था जबकि आर अश्विन, रिषभ पंत और हनुमा विहारी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

श्रीलंका की पहली पारी, गंवाए 4 विकेट

श्रीलंका को पहला झटका थिरिमाने के रूप में लगा जिन्हें अश्विन ने 17 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। श्रीलंका को दूसरा झटका जडेजा ने दिया और उन्होंने कप्तान थिरिमाने को 28 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के रूप में एंजोलो मैथ्यूज को श्रीलंका ने खो दिया और उन्हें 22 रन पर बुमराह ने आउट किया। अश्विन ने डी सिल्वा को अपना दूसरा शिकार बनाया और श्रीलंका को चौथा झटका दिया। डी सिल्वा ने पहली पारी में सिर्फ एक बनाया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इस पार्टनरशिप को रोहित शर्मा को 29 रन पर आउट करके लाहिरू कुमारा ने तोड़ दिया। टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के तौर पर गंवाया जिन्हें 33 रन के स्कोर पर लसिथ एम्बुलडेनिया ने पगबाधा आउट कर दिया।

विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 45 रन बनाए और एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली और वो विश्वा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए। भारत का 5वां विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा जो 27 रन बनाकर डी सिल्वा की गेंद पर आउट हुए। रिषभ पंत ने 96 रन की काफी अहम पारी खेली और सिर्फ 4 रन से अपने पांचवें टेस्ट शतक से चूक गए। रिषभ पंत की पारी का अंत सुरंगा लकमल की गेंद पर हुआ और पंत को उन्होंने बोल्ड कर दिया। भारत को अश्विन के रूप में 7वां झटका लगा था। उन्होंने 61 रन की पारी खेली उन्हें लकमल ने डिकवेला के हाथों कैच कराया। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रन जबकि मो. शमी ने नाबाद 20 रन की पारी खेली।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, पथुम निसानका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा।

Hot this week

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने किया सुसाइड

​भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके में पारिवारिक कलह के...

भोपाल: जवाहर चौक में ढहे 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जवाहर चौक में गुरुवार...

Topics

भोपाल: LLB प्रथम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर क्षेत्र में एक 17...

भोपाल के कल 15 इलाकों में 4 से 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल: जवाहर चौक में ढहे 5 दुकानों के छज्जे, मेट्रो काम के चलते हादसे की आशंका

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके जवाहर चौक में गुरुवार...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर: शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक छात्रा...

भोपाल: बिना ATM और UPI इस्तेमाल किए रिटायर कर्मचारी के खाते से उड़े 3.17 लाख

​भोपाल | राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में सायबर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img