Friday, February 27, 2026
28.4 C
Bhopal

IND vs SL,1st T20: भारत ने श्रीलंका को दिया 200 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने खेली धुआंधार पारी

IND vs SL, 1st T20 : आज भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पूरे फॉर्म में नजर आई और 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना डाले। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने शुरुआत से ही खुलकर खेलना शुरु कर दिया और पहले विकेट की साझेदारी में 11 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 44 रन बनाये, जबकि ईशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रन बनाये, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। रोहित के बाद उतरे श्रेयस अय्यर भी पूरे फॉर्म में नजर आए और सिर्फ 28 गेंदों में 57 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जमाये।

इन दो टीमों के बीच खेले गए पिछले 14 टी20 मुक़ाबलों में 11 बार भारत ने जीत दर्ज की है। वैसे इन दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ में श्रीलंका ने दो मैच जीतकर कोलंबो में ट्रॉफ़ी अपने नाम की थी। लेकिन उस भारतीय टीम के सात खिलाड़ी कोरोना संक्रमित होने के कारण अनुपलब्ध थे। भारत की धरती पर श्रीलंका के आंकड़े अच्छे नहीं हैं। इन्हें पिछले 10 मैचों में केवल दो जीत मिली, जिसमें से एक 2009 में आई थी।

कई बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं

इस सीरीज में दोनों टीमों से कुछ बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। भारतीय टीम से विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। वहीं दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका टीम की ओर से उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा कोरोना संक्रमित होने के कारण भारत की यात्रा भी नहीं कर पाए हैं। साथ ही कुसल परेरा, मेंडिस, अविष्का फ़र्नांडो और पावरप्ले विशेषज्ञ गेंदबाज़ महीश थीक्षना भी चोटिल हैं।

सूर्यकुमार की अनुपस्थिति में दीपक हुड्डा को टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौक़ा मिला है। वहीं श्रीलंका की ओर से मेंडिस की ग़ैरमौजूदगी में दिनेश चांदीमल को मौका मिला है। टीम में जेफ़्री वैंडरसे और प्रवीण जयाविक्रमा को प्रमुख स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया है।

भारत : प्लेइंग XI

1. इशान किशन, 2. दीपक हुड्डा, 3. संजू सैमसन (विकेटकीपर), 4. रोहित शर्मा, 5. श्रेयस अय्यर, 6. वेंकटेश अय्यर, 7. रवींद्र जाडेजा, 8. हर्षल पटेल, 9. भुवनेश्वर कुमार, 10. युज़वेंद्र चहल, 11. जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका : प्लेइंग XI

1. पथुम निसंका, 2. चरिथ असलंका, 3. जनित लियानगे, 4. दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), 4. दसून शनका (कप्तान), 6. चमिका करुणारत्ना, 7. दुश्मांता चमीरा, 8. लहिरु कुमारा, 9. जेफ़्री वैंडरसे, 10. कामिल मिशारा, 11. प्रवीण जयाविक्रमा

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img