Wednesday, June 17, 2026
38 C
Bhopal

Ind vs WI, 1st T20I: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, इंदौर के वेंकटेश अय्यर ने छक्के से दिलाई जीत

Ind vs WI, 1st T20I: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इंदौर के बल्‍लेबाजी वेंकटेश अय्यर ने छक्का जड़कर जीत दिलाई। टीम इंडिया ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम इंडिया को 158 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम इंडिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। 7.3 ओवर में दोनों ने 64 रन जोड़े। पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा। वह 19 गेंदों पर 40 रन बनाकर रस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए। दूसरा झटका ईशान किशन के तौर पर लगा। चेज ने उन्हें 35 रन पर आउट किया। इसके अगले ही ओवर में विराट कोहली को 17 रन पर फैबियन एलन ने पवेलियन भेज दिया। रिषभ पंत को आठ रन पर शेल्डन काटरेल ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव 34 और वेंकटेश अय्यर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

रवि विश्नोई का डेब्यू

युवा स्पिनर रवि विश्नोई को इस मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मेजबान टीम ने वनडे सीरीज में अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया था और 3-0 से मेहमान टीम का क्लीन स्वीप किया था। कोरोना के कारण सीरीज के तीनों मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन)

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पावेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), रस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, शेल्डन काटरेल

भारत (प्लेइंग इलेवन)

ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्रा सिंह चहल

Hot this week

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

Topics

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img