Thursday, April 2, 2026
24.1 C
Bhopal

लिव-इन में रह रही इंदौर की कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया। वह डीआरपी लाइन में तैनात थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली प्रिया यादव (28) ने अपने घर में फांसी लगाई। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। प्रिया यादव मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी। वह इंदौर डीआरपी लाइन में तैनात थी।

बताया जा रहा है कि पति अमित कुमार की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मौत के बाद से ही वह तनाव में थीं।

लिव-इन पार्टनर से हुई थी कहासुनी ट्रैफिक थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल कवींद्र यादव के साथ वह पिछले तीन साल से रह रही थी। कवींद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों लिव-इन में रह रहे थे। रात में वह खाना खाकर टहलने गया, इसी दौरान प्रिया ने फांसी लगा ली। रात में कवींद्र ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

कवींद्र ने यह भी बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि इसी बात को लेकर उनके बीच मे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img