Saturday, March 7, 2026
22.6 C
Bhopal

पुष्पा के ‘शेखावत सर’ के किरदार में दिखा इंदौर कॉन्स्टेबल:हाथ में सिगरेट

इंदौर के कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर का फिल्मी अंदाज उन्हें भारी पड़ गया। फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार ‘शेखावत सर’ की नकल करते हुए बनाई गई उनकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह सिगरेट पीते और बिना हेलमेट बाइक पर नजर आए। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

कॉन्स्टेबल की इस हरकत के बाद विभाग ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रैफिक ड्यूटी पर भेज दिया है। साथ ही, हेलमेट नहीं पहनने पर चालान भी बनाया गया और सिगरेट पीने के लिए नगर निगम ने स्पॉट फाइन लगाया। वहीं पीआरटीएस डीआईजी ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

हाथ में सिगरेट, बिना हेलमेट पहने बाइक पर बैठे बनाई थी रील

वायरल वीडियो में ‘शेखावत सर’ बने कॉन्स्टेबल और ‘पुष्पा’ बना एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए और वर्दी में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। कॉन्स्टेबल की रील वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और विभाग की छवि पर सवाल उठाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। रील में वह गंजे सिर के साथ खुश होकर हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर उनकी इस रील को 8 लाख व्यूज मिले हैं।

यूजर्स बोले- अब इनका चालान नहीं कटेगा

सोशल मीडिया पर लोग कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर को अलग-अलग तरह से ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह मिल रहे कमेंट्स:

  • पुष्पा ने सीएम बदल दिया, अब चालान नहीं कटेगा।
  • नकली चंदन पकड़ने से डिमोशन हो गया।
  • शेखावत सर को हेलमेट पहना दो, वर्ना टाट फुट।
  • इनका हेलमेट कहां है?

डीसीपी बोले- कॉन्स्टेबल का यह कृत्य अनुशासनहीनता

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि कॉन्स्टेबल द्वारा बताया गया कि यह वीडियो उसने नहीं बनाया है, ना उसने अपनी प्रोफाइल से अपलोड किया है। हालांकि कॉन्स्टेबल का यह कृत्य अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों का उल्लंघन है।

इसी के चलते आरक्षक के खिलाफ हेलमेट नहीं पहनने पर चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही सिगरेट पीने के चलते नगर निगम द्वारा स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई है। वहीं पीआरटीएस डीआईजी द्वारा विभागीय जांच बैठा दी गई है।

इस पूरे मामले पर कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि मैं बाइक पीछे बैठकर कहीं जा रहा था तो किसी ने वीडियो बनाकर डाल दिया।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img