Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

पचमढ़ी घूमने गए इंदौर के इंजीनियर का सिर फोड़ा

नर्मदापुरम के हिल स्टेशन पचमढ़ी में टूर एडवेंचर कंपनी की खराब सर्विस की शिकायत करना इंदौर के एक इंजीनियर पर्यटक को भारी पड़ गया।

विवाद के दौरान एडवेंचर कंपनी के मालिक ने इंजीनियर पर्यटक के सिर पर वजनी वस्तु से हमला कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा।

घटना रविवार रात करीब 10 बजे न्यू होटल परिसर बेटा बावर्ची के पास हुई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कराया।

घायल इंजीनियर को उसके साथी और स्थानीय लोगों की मदद से पचमढ़ी के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रात 11.30 बजे घायल पर्यटक अपने साथियों के साथ पचमढ़ी थाने पहुंचा।

थाने पहुंचे दोनों पक्ष, एक-दूसरे पर लगाए आरोप घटना के कुछ समय बाद आरंभ एडवेंचर कंपनी के संचालक रजत प्रताप सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने तीनों पर्यटकों पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल टेस्ट कराया।

थाना प्रभारी बोले- राजीनामे से सुलझा मामला पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि खराब सर्विस की शिकायत और बस से इंदौर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष इंदौर के थे। आपसी सहमति और राजीनामे के बाद दोनों पक्ष चले गए, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

पर्यटक का आरोप- रात में छोड़कर चले गए इंदौर निवासी इंजीनियर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आरंभ एडवेंचर कंपनी के पैकेज पर पचमढ़ी घूमने आए थे। पैकेज में इंदौर से लाना-ले जाना, ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल थी।

पीड़ित के मुताबिक, पचमढ़ी पहुंचने के बाद सर्विस खराब मिली। रात के खाने के दौरान रोटियों के लिए छीना-झपटी की स्थिति बन गई। शिकायत करने पर कंपनी के लोगों ने अपशब्द कहे और बस से इंदौर ले जाने से मना कर दिया। इसी दौरान उनके साथी पर हमला कर दिया गया और तीनों को वहीं छोड़कर बस रवाना हो गई।

एडवेंचर कंपनी ऑनर का पक्ष- महिला पर्यटकों की वजह से लिया फैसला आरंभ एडवेंचर कंपनी के संचालक रजत प्रताप सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि खाने के दौरान देरी को लेकर तीनों पर्यटक गाली-गलौज करने लगे। बस में महिला पर्यटक भी थीं। माहौल बिगड़ने की आशंका थी।

इसी कारण तीनों को रिफंड देकर बस से ले जाने से मना किया गया। रजत प्रताप का कहना है कि इसके बाद तीनों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें भी चोट आई और उनका भी मेडिकल कराया गया।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img