Saturday, February 28, 2026
20.8 C
Bhopal

Indore News: शुद्ध वायु के लिए सिविल सोसायटी के साथ संगोष्ठी आयोजित

वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट व ईडीएफ द्वारा क्लीन एयर कैटेलिस्ट (सीएसी) प्रोजेक्ट के तहत इंदौर की सिविल सोसाइटी व स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ल्ड रीसोर्स इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय नागपुरे ने तकनीकी और वैज्ञानिक तौर वायु प्रदूषण के कारण, दुष्प्रभाव व वायु प्रदूषकों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। वर्तमान में किस तरह से वायु प्रदूषण के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, इस पर भी प्रेजेंटेशन दिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलिल भार्गव ने बताया कि वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने कुछ व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वास्थ्य पर बुरे असर को लेकर तथ्यात्मक जानकारी देते हुए कहा कि हमारा मकसद यह है कि इंदौर और उसके आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण के कारणों का पता लगाकर प्रदूषण कम करने के समग्र प्रयास किए जाए, जिससे कि लोगों की सेहत पर बुरा असर नहीं हो।

विषय विशेषज्ञ जावेद वारसी ने नगरीय निकाय के कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण की मॉनिटरिंग, समस्याओं और आने वाले समय में क्या चुनौतियां हैं? उनको कैसे दूर किया जा सकता है। इस विषय पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर विशेष रूप से पद्मश्री डॉ. जनक पलटा, डॉ. ओ पी जोशी, डॉ. रमेश मंगल, डॉ. भारत रावत, डॉ. मीनाक्षी, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में कौशिक हजारिका ने सम्बोधित किया तथा संचालन मेघा दुबे ने किया व आभार प्रदर्शन प्रोजेक्ट के वायु गुणवत्ता तकनीकी सलाहकार डॉ. दिलीप वागेला ने किया। कायर्क्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि शहर में एक्यूआइ कम करने के लिए बीते कई दिनोें से प्रयास किए जा रहे है, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से म्राइको लेवल सैंपलिंग के साथ साथ शहर में प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के साथ उन पर रोक के लिए भी काम किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img