Wednesday, October 7, 2026
23.6 C
Bhopal

जबलपुर में बस बॉडी कारखाने में लगी आग, दो बस सहित लकड़ी का सामान सहित मशीनें जलीं

मदन महल शारदा चौक स्थित बस की बॉडी बनाने वाले कारखाने में सुबह नौ बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास लकड़ी के टाल होने से लोग दहशत में पानी, रेत सहित अपने- अपने स्तर से आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। लेकिन आग बेकाबू होती गई। आनन फानन में नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई। जब दमकल कर्मी पहुंचे तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी से भरे चार वाहनों की मदद से करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कारखाने में बनने के लिए खड़ी दो बस, लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

दमकल विभाग के मुताबिक शारदा चौक में रतन बस बॉडी मेकर कारखाना में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही चार दमकल वाहन रवाना कर दिया गया। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में अनुमानित करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग रतन बस बॉडी मेकर में लगी थी।

शार्ट सर्किट से लगी आग : दमकल कर्मियों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। अचानक लगी आग में दो बसें, परिसर में रखा सोफा, डाइनिंग टेबल सहित अन्य फर्नीचर एवं बस की बॉडी बनाने वाली लाखों रुपए की मशीनें, बैटरी व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

टला हादसा : ये गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि जिस परिसर में बस बॉडी मेकिंग का काम होता था उसी के सामने व आसपास लकडी ये टाल भी संचालित हो रहे थे। आग टाल को लपेटे में ले पाती उसके पहले ही आग बुझा दी गई।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img