Thursday, April 2, 2026
30.1 C
Bhopal

1600 खातों की ₹2500 करोड़ की जानकारी छिपाई

छिंदवाड़ा शहर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में आयकर विभाग द्वारा की गई स्पॉट वेरिफिकेशन की कार्रवाई में 1600 लोगों की जानकारी छिपाने का खुलासा हुआ है। इनके द्वारा 2500 करोड़ रुपए की राशि फिक्स डिपॉजिट और दस लाख रुपए से अधिक के कैश के रूप में जमा कराई गई है। इसके बाद अब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा को इस मामले में चेतावनी देते हुए पूरी जानकारी आयकर विभाग को देने के लिए कहा गया है।

आयकर विभाग की टीम ने 11 सितम्बर को छिंदवाड़ा शहर के इस बैंक में सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी, जो दो दिन तक चली थी। इसके बाद सर्वे की एनालिसिस में यह बात सामने आई है कि वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक इस बैंक में 1600 से अधिक लोगों ने और समितियों के माध्यम से मोटी रकम जमा की गई है।

आयकर अधिनियम की धारा 285 बीए के अनुसार, सहकारी बैंकों के लिए भी अन्य बैंकों की तरह यह बाध्यता है कि वित्त वर्ष के दौरान चालू खाते में 50 लाख से अधिक और बचत खाते में 10 लाख रुपए से अधिक राशि नकद जमा करने और दस लाख से अधिक के फिक्स डिपॉजिट करने वाले खातों की जानकारी आयकर विभाग को सटीक रूप में देना जरूरी है।

छिंदवाड़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने सोसायटियों और व्यक्तिगत खातों के रूप में 1600 से अधिक खातों में जमा कराए गए, इस तरह के एमाउंट की जानकारी आयकर विभाग को साझा नहीं की थी। इन सबके जमा राशि को जोड़ने पर यह राशि 2500 करोड़ रुपए होती है।

आयकर अफसरों की नाराजगी पर जानकारी साझा करने का आश्वासन

बैंक की कार्यशैली पर आयकर विभाग की जांच टीम ने नाराजगी जताई है। इसके बाद बैंक ने आयकर विभाग के इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर डॉ. सुधाकर एन शिंदे और उनकी टीम को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सभी जानकारी साझा की जाएगी।

आयकर विभाग ने सहकारी और ग्रामीण बैंकों से कहा है कि अपनी एसएफटी फाइलिंग की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए इस तरह के मामले में पूरी जानकारी दी जाए, ताकि किसी तरह की कार्रवाई के दायरे में न आने पाएं।

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img