Saturday, October 17, 2026
25.1 C
Bhopal

मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन की पहल:भोपाल पीठे पर जाकर मजदूरों को बांटे कंबल

मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन द्वारा पीठे पर जाकर गरीब मजदूरों को कंबलों का वितरण किया गया। ठंड के मौसम में मजदूरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन को आयोजित किया गया। डेली वर्क करने वाले मजदूरों को इस समय कंबलों की सबसे अधिक आवश्यकता थी, इस पहल से उन्हें सर्दी से राहत मिली।

इस अवसर पर मानव अधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत अवस्थी, राकेश चतुर्वेदी, विकास राजपूत और कृष्णकांत अग्निहोत्री ने भी उपस्थित होकर कंबल वितरित किए। उन्होंने सभी से अपील की कि यदि हम सक्षम हैं, तो हमें अपने आसपास ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

यह पहल सदगुरुदेव भगवान की प्रेरणा से की गई और उनका मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि मानवता की सेवा में हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img