परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 25.10.25 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भोपाल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग़ के दौरान इमरजेंसी एग्जिट, फायर फाइटिंग एक्टिंग्यूशर तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन के कारण 10 वाहनों पर 188000/ का जुर्माना वसूल किया गया साथ ही 3 बसों के इमरजेंसी एग्जिट ब्लॉक होने के कारण फिटनेस निरस्त की कार्यवाही की जा रही है








