Saturday, February 28, 2026
25 C
Bhopal

IPL Auction 2022 Live: 20 लाख बेस प्राइस के यश ढुल को दिल्‍ली ने 50 लाख में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन का आज दूसरा दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। सभी फ्रेंचाइजियों को बचे हुए खिलाड़ियों में से 20-20 के नामों की लिस्ट आक्शन कमेटी को देने को कहा गया है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। लंच के बाद अंडर-19 की बोली लगना शुरू हो गई है। लंच ब्रेक के बाद अनकैप्ड आलराउंडर्स के लिए बोली लगी। 20 लाख बेस प्राइस वाले ललित यादव को खरीदने में दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 65 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले रिपल पटेल को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। जानिये इसका हर अपडेट।

यश ढुल को दिल्ली ने खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले यश ढुल को खरीदने में दिल्ली और पंजाब ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा। इनकी कप्तानी में इंडिया अंडर -19 टीम हाल ही में आइसीसी अंडर – 19 वर्ल्ड कप जीती है। 20 लाख बेस प्राइस वाले मनन वोहरा को लखनऊ ने 20 लाख में खरीदा। 20 लाख बेस प्राइस वाले रिकी भुई को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके साथ ही 45 मिनट का लंच ब्रेक हो गया है। दूसरे दिन जहां लियम लिविंगस्टोन काफी महंगे बिके। ओडियन स्मिथ को अच्छी खासी रकम मिली।

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img