Saturday, March 7, 2026
25.1 C
Bhopal

Jabalpur Crime News : एक ट्रक सोने की सिल्ली पाने की लालच में महिला ने गंवाए 40 लाख

पूजा पाठ कर मकान में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर दो महिलाओं ने एक महिला से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज महिलाओं ने उसे भरोसा दिया था कि घर में करीब एक ट्रक सोना समेत अन्य कीमती सामान गड़ा हुआ है। पूजा पाठ के दौरान दोनों पेटियों में भरी सोने की सिल्लियां दिखाई देने का दावा भी करती थीं। शिकायत जांच उपरांत एफआइआर दर्ज कर पुलिस जालसाज महिलाओं की तलाश में जुटी है। बेलबाग थाना प्रभारी एसएल वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी मंजुला मसंद 48 वर्ष ने घटना की एफआइआर दर्ज कराई है।

मकान बेचने से हुई ठगी की शुरुआत : थाना प्रभारी ने बताया कि बेलबाग निवासी मंजुला का एक मकान जय प्रकाश वार्ड पनागर में है। उक्त मकान बेचने के लिए उसने करीब एक साल पूर्व भरतीपुर निवासी अपनी सहेली किरण सोनकर पति कन्हैयालाल सोनकर से संपर्क किया था। किरण उसके साथ कालेज में पढ़ाई की थी तथा दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। जनवरी 2021 में किरण सोनकर अपने साथ कमला सोनकर नामक महिला को लेकर मंजुला के घर पहुंची थी। उसने कहा कि कमला मकान खरीदने तैयार है। 12 लाख रुपये में मकान बेचने का सौदा तय हुआ। कुछ दिन बाद मंजुला कमला को लेकर अपना मकान दिखाने के लिए पनागर गई। जहां पहुंचने के बाद कमला ने कहा कि इस मकान में चांदी, हीरे, जवाहरात व मणि है, जिसे निकालने के बाद ही वह मकान खरीदेगी। जिसके बाद वह लगातार मंजुला से पूजा पाठ कर गड़ा हुआ धन निकलवाने दबाव बनाने लगी।

20 लाख के जेवर, 20 लाख नकद लिए : कमला ने पूजा पाठ में 51 हजार रुपये का खर्च बताया था। किरण सोनकर ने मंजुला को भरोसा दिया कि कमला पूजा पाठ कर गड़ा हुआ धन निकाल सकती है। मंजुला ने पूजा पाठ की व्यवस्था की। कमला को 51 हजार रुपये दिए। रकम मिलने के बाद कमला व किरण पनागर पहुंचकर आए दिन पूजा पाठ करने लगीं। दोनों मंजुला को पेटियों में भरी सोने की सिल्लियां दिखाई देने का दावा करती थीं। पूजा पाठ की प्रक्रिया बढ़ने के साथ कमला व किरण की मांग बढ़ती गई। लालच में फंसी मंजुला ने करीब 20 लाख रुपये नकद तथा 20 लाख के जेवर दिए। अपनी सहेलियों से जेवर उधार मांगकर तथा बैंक की एफडी तुड़वाकर मंजुला दोनों की मांग पूरी करती रही।

बच्चे अथवा स्वजन की मौत का डर : करीब 40 लाख के जेवर व नकदी हड़पने के बाद किरण व कमला उससे और रकम तथा जेवर की मांग करने लगीं। दोनों ने कहा कि गड़ा हुआ धन निकलने के बाद वे जेवर वापस कर देंगी। उन्होंने धमकी दी कि यदि पूजा पाठ बीच में छोड़नी पड़ी तो मंजुला के बच्चे अथवा परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी। मंजुला ने पूजा बंद करने के लिए कहा तो दोनों ने लाखों के जेवर तथा नकदी लौटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मंजुला ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से घटना की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर जांच उपरांत भरतीपुर निवासी किरण व कमला के विरुद्ध धारा 420, 120 बी, 34 के तहत एफआइआर दर्ज की गई।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img