आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

MP के वित्त मंत्री बोले- यह विकसित भारत का बजट

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम चुनाव के पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा मप्र में महिलाओं को ‘लखपति बहना’ बनाने की घोषणा की झलक दिखी। मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने टीवी पर पूरा बजट भाषण लाइव देखा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वित्त मंत्री ने कहा- ‘मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।’ हमने पारदर्शी, जवाबदेह, लोक केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन दिया है। देश में निवेश की स्थिति अच्छी है। हमने 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। GST से वन मार्केट, वन टैक्स किया। भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर एक परिवर्तनकारी पहल है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- गरीब, महिला, युवाओं पर फोकस

मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर कहा- यह विकसित भारत का बजट है। इसमें विकसित भारत की झलक दिखती है। 5 ट्रिलियन की इकॉनोमी का लक्ष्य पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने 2027 तक का लक्ष्य रखा है। गरीब, महिला, युवाओं पर फोकस किया है। गांव, गरीब के साथ सभी वर्गों के ध्यान रखा गया है। मध्यप्रदेश की सरकार इस सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट और लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। एमपी का फाइनल बजट जुलाई तक आएगा।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770