Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में जेठ ने महिला से की ज्यादती

महिला घर में अकेली थी उसकी तबियत खराब थी तो वह दवा खाकर सोई। इसी दौरान उसका जेठ घर में पहुंचा तथा उसने अपनी बहु के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह भोपाल आ गया। इधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से बताया कि 30 वर्षीय महिला बैरसिया थानाक्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसका पति खेती-किसानी करता है तथा खेत पर ही बने घर में अपने परिवार के साथ रहता है। महिला की सास की तबियत खराब है इसलिए उसका भोपाल में इलाज चल रहा है। महिला का पति अपनी मां के साथ तीन-चार दिनों से भोपाल में ही है।

महिला अपने बच्चे के साथ घर पर थी। महिला की तबियत भी खराब थी तो वह दवा खाकर सो गई थी। 2 अप्रैल की रात महिला जेठ बैरसिया से खेत पर पहुंचा तथा घर के बाहर सो गया। अगले दिन सुबह करीब सात बजे वह घर के भीतर दाखिल हुआ तो उसने छोटे भाई की पत्नी को सोता हुआ पाया।

इसी दौरान सूनेपन का फायदा उठाते हुए अपनी बहू के साथ रेप किया। दुष्कर्म करने के बाद वह वहां से भागकर भोपाल आ गया। महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई तथा थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img