Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने सड़क से जबरन हटाया

नियमितिकरण की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने सड़क से जबरन हटा दिया। बुधवार दोपहर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया था। जिसके बाद वे सड़क पर ही बैठ गए और सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

देर शाम 8 बजे तक वो सड़क पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन सड़क से हटाया। सड़क से उठने के बाद प्रदर्शनकारी पैदल कांग्रेस कार्यालय की ओर जा रहे हैं। संघ के अध्यक्ष केसी पवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जिसमें कई महिला अतिथि शिक्षकों को चोटें आई हैं।

इससे पहले प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षक सुबह से ही अंबेडकर मैदान पर बड़ी संख्या में जमा हुए और मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कई टीचर बेहोश भी हो गए। वहीं, पुलिस ने कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। आगे बढ़ने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

इस बीच अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए ‘कब्जा करने आए हैं, कब्जा करके जाएंगे’ के नारे लगाए। पुलिस ने बैनर लगाकर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को गैरकानूनी बताकर गोली चलाने की चेतावनी भी दी। हालांकि कुछ ही देर बाद में बैनर से वो हिस्सा हटा दिया गया।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img