Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को जेल

मंदसौर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता ने दो आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा और छह-छह हजार रुपए का जुर्माने का फैसला सुनाया है। यह फैसला 28 दिसंबर 2022 को दर्ज हुए एक मामले से संबंधित है, जिसमें आरोपियों ने एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका न्यूड वीडियो बना लिया था।

एक व्यक्ति ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहम्मद साजिद मंसूरी और मनीषा राठौर नाम के दो लोगों ने नाका नंबर 10 के पास उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद दोनों उसे एक कमरे में ले गए, जहां उसके कपड़े उतारकर उसका न्यूड वीडियो बना लिया गया।

झूठे केस में फंसाने की धमकी, साढ़े 7 लाख रुपए मांगे

आरोपियों ने पीड़ित को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उससे सात लाख पचास हजार रुपए की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की। अभियोजन पक्ष ने 15 गवाहों के बयान दर्ज कराए और 38 दस्तावेज पेश किए।

सभी सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी माना। मामले में लोक अभियोजक तेजपाल सिंह शक्तावत, अतिरिक्त लोक अभियोजक भगवानसिंह चौहान और भगवतीलाल शर्मा ने पैरवी की।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img