Thursday, June 25, 2026
32.5 C
Bhopal

रायसेन में आंगनवाड़ी भवन निर्माण में धोखाधड़ी

रायसेन जिले में आंगनवाड़ी भवन निर्माण में बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मानपुर के सचिव गिरजेश शर्मा ने तीन आंगनवाड़ी भवनों के लिए 8.18 लाख रुपए निकाल लिए, लेकिन भवन निर्माण नहीं कराया। वहीं, जनपद पंचायत सांची के मऊपथरई में सचिव कोक सिंह ने भी तीन आंगनवाड़ी भवनों की राशि पहले ही निकाल ली और शिकायत के बाद जल्दबाजी में घटिया सामग्री से निर्माण शुरू किया।

दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने भी न राशि जमा की और न ही जवाब दिया। सोमवार को दोनों को निलंबित कर दिया गया। संबंधित सरपंचों को धारा 92 के तहत वसूली के निर्देश दिए गए हैं। उपयंत्री और कार्यपालन यंत्री को चेतावनी दी गई है।

Hot this week

भोपाल: बिजली खंभे पर मरम्मत के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, लाइनमैनों पर लापरवाही का आरोप

​भोपाल। रायसेन रोड स्थित बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार शाम...

भोपाल: क्रिस्टल आइडल सिटी में पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया, निगम ने जारी किया नोटिस

पीने के पानी में मिला टॉयलेट वाला बैक्टीरिया ​भोपाल। शहर...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img