Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल एयरपोर्ट से डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी गायब

राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वैलरी गायब होने का मामला सामने आया है। शनिवार को अमेरिका से भोपाल पहुंची एक महिला यात्री ने हीरे की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती जेवरात गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का दावा है कि ज्वैलरी उनके चेक-इन बैग में रखी गई थी, जिसकी कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। मिलन इस मामले की शिकायत भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा इंडिगो को मेल के द्वारा की है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दावा खारिज

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ की टीम से एयरपोर्ट के सभी संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई। जांच में किसी भी स्तर पर ज्वैलरी गायब होने की घटना सामने नहीं आई है। उनके अनुसार, बैगेज स्कैनिंग के दौरान भी बैग में ज्वैलरी का कोई पैकेट या संदिग्ध सामग्री दिखाई नहीं दी।

इंडिगो को दी गई सूचना, यात्री से संपर्क में

एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित एयरलाइन इंडिगो को भी दे दी है। फिलहाल इंडिगो और शिकायतकर्ता शालिनी बाफना के बीच संपर्क बना हुआ है। शालिनी को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया है कि फुटेज और स्कैनिंग रिपोर्ट में ज्वैलरी के गायब होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

मुंबई जा रही थीं यात्री

बताया गया कि शालिनी बाफना अमेरिका से भोपाल पहुंची थीं और यहां से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाली थीं। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में किसी तरह की चोरी या गड़बड़ी की पुष्टि नहीं होती।

10:20 बजे हुई थी स्कैनिंग

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक, शालिनी के बैग की शनिवार सुबह 10:20 बजे स्कैनिंग की गई थी। इसके बाद 11:00 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। स्कैनिंग के दौरान बैग में किसी भी प्रकार की ज्वैलरी मौजूद होने के संकेत नहीं मिले।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img