Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

सड़क पर गिरे 20 लाख के गहने स्कूटी सवार उठाकर ले गए

ग्वालियर में एक सराफा कारोबारी के साथ बड़ी घटना हुई है। मुरार सदर बाजार स्थित पारस ज्वैलर्स के संचालक साकेत जैन के करीब 20 लाख रुपए के गहने से भरा थैला सड़क पर गिर गया। यह घटना बुधवार रात मुरार थाना क्षेत्र में हुई है। गुरुवार को इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

बता दें कि पारस ज्वैलर्स के संचालक साकेत जैन बुधवार रात करीब 8:15 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके गहने से भरा थैला सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने से आ रहे दो स्कूटी सवार अज्ञात युवकों ने इन गहनों के थैले को उठा लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना का पता उसे वक्त चला जब संचालक संकेत जैन अपने घर पहुंचे तो गहनों से भरा थैला गायब था, इसका पता चलते ही संचालक के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह तत्काल थाने पहुंचे मामले की शिकायत की। संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज लिया था।

पुलिस ने मामले की जांच और गहनों की तलाश के लिए गुरुवार को जब मुरार सदर बाजार में लगे CCTV कैमरे चेक किया तो पुलिस को एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में गहनों से भरे बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवक सड़क पर पड़े गहनों के थेले को उठाकर ले आते हुए कैद हो गए थे।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार दोनों अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस अभी स्कूटी सवारों की तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img