Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर FIR दर्ज

पूर्व मंत्री इमरती देवी पर दिए बयान के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ डबरा थाने में FIR दर्ज की गई है। इमरती देवी ने उनकी शिकायत की थी।

इधर, पूर्व मंत्री इमरती देवी पर PCC चीफ जीतू पटवारी के विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश में प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। ​​​​​बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटवारी को काले झंडे दिखाए। वहीं, इंदौर में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता जीतू के घर पर चूड़ियां लेकर पहुंचीं। अन्य जिलों में भी BJP कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं।

जीतू पटवारी घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। यहां बाजार चौक में सभा के बाद पटवारी जब मुलताई के लिए रवाना हो रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारे लगाने लगे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को अलग किया।

कांग्रेस आईटी सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने कहा, ‘भाजपाइयों ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम समेत वरिष्ठ नेताओं पर प्राणघातक हमले की कोशिश की। हमने नामजद एफआईआर की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन दिया है।’

दरअसल, पटवारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हंसते हुए कह रहे हैं, ‘देखो ऐसा है, अब इमरती जी का रस खत्म हो गया है। जो अंदर चाशनी होती है…उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं कर रहा।’

जीतू का 16 सेकेंड का ये वीडियो ग्वालियर का बताया जा रहा है। वे गुरुवार रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बात की थी। जीतू इससे पहले मुरैना में प्रियंका गांधी की सभा में शामिल हुए थे। प्रियंका कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार के समर्थन में सभा करने आई थीं।

विवाद बढ़ा तो इमरती को बड़ी बहन जैसी बताया

मामले के तूल पकड़ने के बाद जीतू ने ट्वीट कर इमरती को अपनी बड़ी बहन जैसी कहा। वहीं, इमरती देवी ने कहा, ‘जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।’

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img