Tuesday, February 17, 2026
18.3 C
Bhopal

भोपाल में 6 कर्मचारी संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन

पदोन्नति, महंगाई भत्ता, महंगाई राहत, लिपिकों के ग्रेड-पे में सुधार, मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर 6 कर्मचारी संगठनों ने 8 अक्टूबर को संयुक्त रूप से प्रदर्शन का ऐलान किया है। ये संगठन सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इन संगठनों में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ और पेंशनर्स एसोसिएशन शामिल हैं।

ये संगठन लगातार लंबित मांगें पूरी करने का अनुरोध कर रहे हैं पर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मांगों पर चर्चा के लिए समय मांगा है। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी का कहना है कि जनवरी 2024 से प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए और पेंशनरों को महंगाई राहत दी जाना है, जो नहीं दी जा रही है। पदोन्नति पर सवा आठ साल से रोक है। लिपिकों की मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, ग्रेड-पे में सुधार की मांग है, तो पेंशनर धारा-49 समाप्त करने की मांग कर रहे । लघु वेतन कर्मचारी पदनाम परिवर्तन करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है।

द्विवेदी ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर सभा होगी, जिसे विभिन्न कर्मचारी नेता संबोधित करेंगे। इसमें संबंधित 6 संगठनों के अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि में शामिल होंगे।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img