Saturday, October 17, 2026
32.8 C
Bhopal

15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ाया जूनियर इंजीनियर

सीहोर के नापला खेड़ी में मंगलवार को लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार जेई मनोज यादव ने घंसौदा निवासी देवनारायण से ट्रांसफार्मर बंद करने की धमकी दी थी। देवनारायण से उसने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर देवनारायण ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने नापला खेड़ी स्थित विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में छापा मारा।

छापेमारी की कोई जानकारी नहीं- सुपरवाइजिंग इंजीनियर

वहीं विद्युत वितरण कंपनी के सुपरवाइजिंग इंजीनियर सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें इस छापेमारी की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कई अधिकारियों से पूछा, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। जेई को फोन भी किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था।

Hot this week

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...

Topics

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img