आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

मंत्री विजयवर्गीय के करीबी की गोली मारकर हत्या

इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे मध्य प्रदेश सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। पुलिस ने बताया कि चिमनबाग चौराहे पर मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे को गोली मारी गई। हत्याकांड में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर एक से ज्यादा फायर किए थे। मौके पर मौजूद साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा- मोनू रविवार शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए इलाके में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। देर रात को भी मोनू अपनी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

इधर मोनू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और दूसरे भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंचे। मोनू के समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में मोनू कल्याणे ने अहम भूमिका निभाई थी। (फाइल फोटो)

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में मोनू कल्याणे ने अहम भूमिका निभाई थी। (फाइल फोटो)

भगवा यात्रा के बारे में पूछा और मार दी गोली

मोनू कल्याणे हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालता था। शनिवार रात को साथियों के साथ इसी की तैयारी में लगा था। इसी बीच पीयूष और अर्जुन बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने मोनू से पूछा- रैली का समय क्या है? कितने लड़के लेकर आना है? इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों को देखते हुए हवा में किया। गोली लगते ही मोनू नीचे गिर गया।

मोनू की हत्या के बाद उसके समर्थकों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ कर दी।

मोनू की हत्या के बाद उसके समर्थकों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ कर दी।

पार्टी में मोनू के बढ़ते कद की वजह से रंजिश रखते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन उषा फाटक इलाके के रहने वाले हैं। मोनू भी इनके पड़ोस में ही रहता था। वे भाजपा में मोनू के बढ़ते कद से रंजिश पाले हुए थे। दोनों आरोपियों पर कई थानों में केस दर्ज हैं।

मोनू के परिवार में बड़े भाई सोनू, माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।

पुलिस आरोपी पीयूष और अर्जुन की तलाश में छापामारी कर रही है।

पुलिस आरोपी पीयूष और अर्जुन की तलाश में छापामारी कर रही है।

आरोपियों के घर में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

मोनू की हत्या के बाद उसके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। इसमें लिखा है- ‘बदला अभी बाकी है।’ इस वीडियो में दिख रहा है कि मोनू के समर्थक आरोपियों के घर के अंदर घुसे और तोड़फोड़ की। यहां रखे सामान में आग भी लगा दी। इस दौरान आरोपियों के परिजन घर पर नहीं थे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770