Wednesday, November 18, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट का ‘ड्राप एंड गो

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 मिनट की ‘ड्राप एंड गो’ सुविधा और इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से प्लेटफार्म-1 की ओर से आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। जिससे गाड़ियां एक तरफ से आएंगी और दूसरी तरफ से जाएंगी।

यह कदम स्टेशन कैम्पस में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था करने के मकसद से किया गया है।

1 हजार वाहनों की पार्किंग वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया, यात्रियों के लिए यह सुविधा तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी गई है। जिसमें 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी शामिल हैं। प्लेटफार्म-1 की ओर बनी नई पार्किंग में लगभग 800 टूव्हीलर्स और 200 फोर व्हीलर्स की पार्किंग की क्षमता है। वर्तमान में पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसे पुराने दरों पर ही चालू रखा गया है। इस एंट्री पर प्रतिदिन 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

ऑटो और टैक्सी की भीड़ से मिलेगी राहत इस सुविधा के शुरू होने से ऑटो और टैक्सी की भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों द्वारा ऑटो और टैक्सी की भीड़ को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। अब यात्रियों को स्टेशन के बाहर ऑटो या टैक्सी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

बता दें कि इससे पहले प्लेटफार्म-6 की ओर इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू की जा चुकी थी और अब प्लेटफार्म-1 की ओर इस सुविधा के प्रारंभ होने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग सुविधा से युक्त हो गए हैं।

Hot this week

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img