Sunday, March 1, 2026
21.6 C
Bhopal

Karnataka: हिजाब विवाद के बीच सोमवार से खुलेंगे 10वीं तक के सभी स्कूल, सीएम बोम्मई ने किया ऐलान

Karnataka School Reopening कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम बसवराज बोम्मई ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार यानि 14 फरवरी से 10वीं कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने डीसी, एसपी और स्कूल प्रशासन को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। वहीं, उच्च कक्षाओं के स्कूल और डिग्री कॉलेज स्थिति की समीक्षा के बाद फिर से खुलेंगे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि डीसी, एसपी और डीडीपीआई को प्राचार्य, शिक्षकों, कों अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन बोर्ड के लगातार संपर्क में रहना चाहिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और जिले के वरिष्ठों के साथ लगातार संपर्क में रहने का भी निर्देश दिया।

सीएम ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पुलिस और प्रशासन को शांति बैठकें करनी चाहिए और हाईकोर्ट के आदेश का पालन किसी भी सूरत में कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए और छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेना चाहिए।इससे पहले कर्नाटक में हिजाब विवाद मामले को लेकर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सीएम बसवराज बोम्मई ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीसी, एसपी और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के प्रमुख स्कूलों का दौरा करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कही कोई अप्रिय घटना न हो।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img