Saturday, February 28, 2026
20.8 C
Bhopal

कटनी जेल का बंदी जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार:डेंगू होने पर भर्ती हुआ था, टॉयलेट से भाग निकला; 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कटनी जेल का विचाराधीन कैदी जबलपुर के सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को भाग गया। बंदी यहां डेंगू होने पर भर्ती था। सुरक्षा में लगे 4 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह टॉयलेट से भाग निकला। ड्यूटी में लापरवाही पर चारों पुलिसकर्मियों को कटनी एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

छोटू भूमिया उर्फ संतू (21) दहेज हत्या के मामले में कटनी जेल में बंद था। उसे 2022 में गिरफ्तार किया गया था। डेंगू होने पर 25 अक्टूबर को उसे कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 26 अक्टूबर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया।

आज हवालाती बंदी संतु की सुरक्षा में तैनात रक्षित केंद्र कटनी के आरक्षक अमित सिंह उसे टॉयलेट के लिए ले गए। उसने अंदर से टॉयलेट का गेट लगाया और बाजू वाले इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाश की, नहीं मिलने पर गढ़ा थाने (जबलपुर) में जानकारी दी।

गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है-

बंदी की सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मी भी कटनी जिले से जबलपुर आए थे और 24 घंटे साथ में थे। हम उसे लगातार तलाश रहे हैं।

एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षक निलंबित कटनी एसपी ने पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश रजक, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक जयंत कोरी और आरक्षक राजेश कोरी को निलंबित कर दिया गया है। संतु कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद के राखी गांव का रहने वाला है।

जेलर बोले – बंदी का जेल में व्यवहार ठीक था

कटनी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया, ‘2022 में नवविवाहिता की हत्या के मामले में संतू को स्लीमनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। विचाराधीन कैदी संतू का जेल में व्यवहार ठीक था। कुछ दिन पहले भी उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जेल में इलाज के दौरान ठीक भी हो गया था, लेकिन उसे बुखार आ रहा था। 22 तारीख तो तबियत बिगड़ने पर टेस्ट करवाया। रिपॉर्ट में डेंगू पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती कराया गया था।’

Hot this week

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...

Topics

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...

झाड़-फूंक के पैसे वापस मांगे तो तांत्रिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास के...

भोपाल: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार कार

​गिन्नौरी रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,...

अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img