Wednesday, February 11, 2026
17.4 C
Bhopal

युवक का अपहरण कर 15 लाख रुपए मांगे

इंदौर के लसूडिया में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाकर ले गए और बाद में पीड़ित से लाखों रुपए की डिमांड करने लगे। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोग अब भी फरार हैं।

टीआई तारेश सोनी ने बताया कि उम्मेद सिंह पुत्र चतुरसिंह निवासी श्रद्धा श्री कालोनी से मिली शिकायत के अनुसार वह 4 दिन पहले 15 जून 2025 की दोपहर में अपनी दुकान ठाकुर बॉडी रिपेयर देवास नाका पर बैठा था। तभी राजेन्द्र जाट और उसके साथी ऑटो रिक्शा से उसके पास पहुंचे और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। जबरदस्ती पीछे की सीट पर बैठा लिया। रास्ते भर मारपीट की। बाद में स्टार चौराहे की तरफ सुनसान जगह पर ले गए।

वहां राजेन्द्र जाट कहने लगा कि उसे 15 लाख रुपए उधार दे दो नहीं तो हत्या कर देंगे। मारपीट में उम्मेद बेहोश हो गया। तब आरोपी मौके से भाग गए। राहगीरों ने उठाकर पानी पिलाया। इसके बाद खजराना ले जाकर छोड़ दिया। बाद में पुलिस को जानकारी दी। तब उन्होंने लसूडिया थाने जाने का कहा। लेकिन डर के चलते उम्मेद घर चला गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण पुत्र बलराम जाट, निवासी तपेश्वरी बाग कॉलोनी,अजय उर्फ बकरा पुत्र करण इरवा, निवासी वैभव लक्ष्मीनगर ,सोनू उर्फ कद्दू पुत्र रमेश भगौरा, निवासी रामकृष्ण बाग कालोनी, अवधेश उर्फ गोलू उर्फ गोली पुत्र विनोद वर्मा, निवासी स्कीम नंबर 54 विजयनगर को गिरफ्तार कर दो ऑटो नंबर

MP09RH901324 व MP09DT7030 जब्त किए हैं।

इस कांड में राजेन्द्र जाट, पंकज बिल्ली और अन्य दो आरोपी फरार हैं। सभी आरोपी रेडिसन चौराहे से ऑटो चलाते हैं। पूर्व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजेन्द्र जाट के साथ मिलकर आर्थिक तंगी व पैसों की जरूरत होने पर अपहरण की साजिश रची थी। पकड़ाए आरोपी प्रवीण और अवधेश पर पूर्व के अपराध दर्ज ंहै।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img