Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल के कोलार में दिनदहाड़े युवक का अपहरण:नकाबपोश बदमाशों ने बेसबॉल बैट से किया हमला; कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गए

कोलार के सर्वधर्म इलाके में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की घटना सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने पहले युवक पर बेसबॉल बैट से हमला किया और फिर उसे कार में जबरदस्ती डालकर ले गए। घटना की सूचना दोपहर में राहगीरों ने पुलिस को दी।

पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर जानकारी मिली कि कार ब्यावरा की ओर रवाना हुई है। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने इस घटना की सूचना वायरलेस के जरिए ब्यावरा पुलिस को दी।अपहरण करने वाले बदमाशों ने ब्यावरा में बदली कार

अपहरण करने वाले बदमाशों ने ब्यावरा में बदली कार

सूचना मिलते ही ब्यावरा में राजगढ़ चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध अर्टिगा कार को रोक लिया। पूछताछ के दौरान ड्राइवर बृजमोहन लोधा और सतीश सोंधिया ने बताया कि मुख्य अपहरणकर्ता पहले ही युवक को दूसरी सफेद शिफ्ट डिजायर कार में शिफ्ट कर फरार हो गए थे।

देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि आर्टिगा कार को जब्त कर दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम अब अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है और हुलिए के आधार पर शिफ्ट डिजायर कार को खोजने के लिए सक्रिय हो गई है। जल्द ही इस अपहरण कांड से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

दिनदहाड़े हुए युवक के अपहरण के पीछे प्रेम कहानी

कोलार के थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया जिस युवक का अपहरण हुआ है उसका नाम हेमराज है। दामखेड़ा खाटू श्याम मंदिर के पास रहता है। हालांकि अभी हेमराज व अपहरण करने वाले युवक का पता नहीं लग सका है, हमारी टीम में लगातार काम कर रही है, ऐसी सूचना मिली है कि राजगढ़ निवासी अपहरण करने वाले आरोपी की पत्नी की करीब 7-8 माह पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर अपहरण करने वाले आरोपी इस घटना को अंजाम दिया।

दाढ़ी बनवाकर दुकान से बाहर आया था युवक

पुलिस के अनुसार, युवक मुख्य सड़क पर दाढ़ी बनवाकर बाहर निकला था, तभी आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला किया और उसे गाड़ी में डालकर ब्यावरा की ओर रवाना हो गए। उसे गाड़ी में डालकर ब्यावरा की ओर रवाना हो गए।

Hot this week

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

Topics

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img