Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

किशोर कुमार जयंती कार्यक्रम में एंट्री को लेकर विवाद

भोपाल में रविवार शाम को ये शाम मस्तानी कार्यक्रम का आयोजन हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जयंती पर किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई है।

कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर लोगों के साथ धक्का मुक्की की बात सामने आई है। दूसरी ओर, प्रशासन के लोगों ने या आला अधिकारियों ने इस बारे में बात करने से मना कर दिया है।

काफी पहले आ गए थे, लेकिन एंट्री नहीं मिली

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं आशी ठाकुर ने कहा- मुझे नहीं पता था कि यहां पास का सिस्टम है। हमें तो लग रहा था पहले आओ पहले पाओ का सिस्टम होगा। हम काफी पहले भी आ गए थे, लेकिन फिर भी एंट्री नहीं मिली। वहीं, इला मिठा ने कहा कि हमें पता होता तो पास के तहत एंट्री है तो हम आते ही नहीं है। जबकि अखबार में आया था कि पहले आओ पहले पाओ के तहत एंट्री मिलेगी।

भीड़ की वजह से लगा जाम

शाम के समय ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़क पर जाम लग गया। शहर के पॉलिटेक्निक स्क्वेयर, वीआईपी रोड, न्यू मार्केट में लगे लंबे जाम से लोग परेशान होते हुए नजर आए। आधे घंटे तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहें।

संस्कृति विभाग कर रहा आयोजन

मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग इस साल भी हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जयंती पर 4 अगस्‍त को ‘ये शाम मस्‍तानी’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इससे पहले संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया था कि महान गायक किशोर कुमार को स्‍वरांजलि देने के उद्येश्‍य से यह आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष कार्यक्रम में पार्श्‍वगायक पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल परफॉर्मेंस देंगे। मप्र संस्कृति विभाग कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के मौके पर यह शाम मस्तानी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद यहां इसके बाद म्यूजिकल बैंड भी प्रस्तुति भी होगी।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img