Tuesday, February 17, 2026
30 C
Bhopal

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जिले की कोतवाली पुलिस ने आयशर वाहन में मवेशियों की तस्करी करते 50 मवेशियों सहित एक आयशर वाहन को शनिवार को जब्त किया है। साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

टीम गठित कर हुई गिरफ्तारी

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने शनिवार को शाम 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के नीचे वाहन को रोका गया। जिसमें एक आयशर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर ने तेज गति से वाहन को भगाकर आगे ले गया। हालांकि उसका पीछा कर नागपुर रोड के पास पुलिस ने पकड़ लिया।

आयशर वाहन में सवार 3 लोग मिले जिनसे पूछताछ की गई। वाहन का तिरपाल खोलकर देखने पर 50 मवेशी बरामद किए गए। जिनमें 5 मृत मिले। मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया है।

3 आरोपी गिरफ्तार

मामले में हरीश (50) निवासी ग्राम मोडा जिला कोटा, शाकिर (40 साल) निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़, अस्लम (34) निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश धौलपुरी, सहायक उपनिरीक्षक संजय यादव, आरक्षक नीतेश राजपूत, शिशुपाल सोंलकी, इरफान खान, रविंद्र डेहरिया, विश्राम धुर्वे, रत्नेश कुशवाहा, 100 डायल चालक ज्योतिष सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Hot this week

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

Topics

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img