Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Bhopal

Kundalpur Maha Mahotsav: लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कुंडलपुर में आचार्यश्री से लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव के चौथे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय उद्योग वाणिज्य व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल सहित केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कुंडलपुर पहुंचकर भगवान आदिनाथ बड़े बाबा के दर्शन किये। वही आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्यश्री से मिलने के उपरांत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य है कि हम सबके प्रेरणा स्रोत आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आज रूबरू होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरी मां जैन धर्म में पैदा हुई थी तब से परिवार में हम सबको शिक्षा मिली है और उन्होंने हमें शिक्षा दी है। महावीरजी जाने का अनेक बार सौभाग्य प्राप्त हुआ लेकिन आज पहली बार कुंडलपुर आकर मैं धन्य हो गया हूं। आज आचार्य विद्यासागरजी महाराज से मिलने पर उन्होंने जिस प्रकार से कहा कि किस प्रकार से देश को आगे बढ़ाना है, देश को विश्व शक्ति बनाना है तथा हाथ करधा के लिए किस प्रकार से सशक्त बनाना है। यह आशीर्वाद दिया है और मैं धन्य हुआ कि उनके द्वारा जो प्रेरणा दी गई है। उस पर काम करने के लिए मैं हमेशा ही तत्पर रहूंगा और उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश से देश की समाज की उन्नति और प्रगति के लिए हमेशा ही कार्य करता रहूंगा।

इस अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा भी आचार्य विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व हेलीपैड पर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात आदिनाथ भगवान बड़े बाबा के दर्शन करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री ने पहुंचकर पूजन किया एवं बड़े बाबा के दर्शन किए तत्पश्चात आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि इस सदी के सबसे बड़े जैन कुंभ पंचकल्याणक महा महोत्सव का आयोजन 16 फरवरी से 23 फरवरी तक कुंडलपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं इसके अलावा देश-विदेश से भी जैन धर्मावलंबियों का आने-जाने का क्रम लगातार जारी है।

Hot this week

बाल्टी में पानी गर्म करते समय करंट लगने से 7वीं के छात्र की मौत

​भोपाल | राजधानी के आनंद नगर इलाके से एक...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...

Topics

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img