Saturday, March 7, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल में रिटायर्ड अफसर के घर से लाखों की चोरी

भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित ब्राइट कॉलोनी में रविवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने कृषि विभाग से रिटायर्ड अफसर मिर्जा इफ्तेखार बेग के सूने मकान में सेंध लगाकर ताले तोड़े और अलमारी में रखी लगभग 50 से 60 लाख रुपए की पुरानी सोने-चांदी की ज्वेलरी चुरा ली।

मिर्जा इफ्तेखार बेग (69) अपनी पत्नी रक्षा बेग के साथ परवलिया स्थित दामाद के फॉर्म हाउस गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे वे घर से निकले थे और रात लगभग 11:40 बजे लौटे। घर आने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाकर जब अलमारी देखी तो उसमें रखी पत्नी और बेटी की ज्वेलरी गायब मिली। ज्वेलरी की कुल कीमत 50 से 60 लाख रुपए आंकी गई है। फरियादी ने शाहजहानाबाद थाने पहुंचकर बेटी निदा मिर्जा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गई ज्वेलरी की सूची और बिल बाद में सौंपे जाएंगे।

एफएसएल टीम ने किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर लिया। एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है इसके अलावा, कॉलोनी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img