Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में पड़ोसी के हत्यारे को आजीवन कारावास

भोपाल के निशातपुरा इलाके में झगड़े के दौरान पड़ोसी की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 3 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। वर्ष 2022 में मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर पड़ोसी की हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने आए एक अन्य शख्स को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

सरकारी वकील वंदना परते ने बताया कि गुरुवार 19 जून को 25वें अपर सत्र न्यायाधीश प्रहलाद सिंह कैमेठिया की अदालत ने आरोपी रामबाबू अहिरवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 2000 रुपए जुर्माने, जबकि धारा 307 के तहत 7 साल के सश्रम कारावास और 1000 रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

यह था पूरा मामला

घटना 5 अक्टूबर 2022 की रात की है। निशातपुरा थाना क्षेत्र निवासी फरियादी नर्मदा प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 11 बजे आरोपी रामबाबू और उसका साथी प्रकाश कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले तो फरियादी ने जाकर उन्हें शांत करा दिया, लेकिन रात करीब 2 बजे फिर से दोनों में कहासुनी और झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी सरदार सिंह और उनका बेटा मनीष बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान गुस्से में आरोपी रामबाबू ने कमरे से धारदार छुरी निकाली और सरदार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। वार सरदार सिंह के सीने पर हुआ जिससे खून की धार निकल पड़ी। जब नर्मदा प्रसाद उन्हें बचाने दौड़ा, तो आरोपी ने उस पर भी छुरी से वार कर दिया, जिससे उसे भी गंभीर चोट आई।

सरदार सिंह को पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि नर्मदा प्रसाद को भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर निशातपुरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना पूरी होने के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों और साक्ष्यों के माध्यम से यह साबित किया गया कि आरोपी ने जानबूझकर हत्या की है।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img