Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

रेप के 6-साल पुराने मामले में 10 साल की सजा

रतलाम कोर्ट ने 6 साल पहले महिला के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी लाल बिहारी (34), पिता मडिया मुनिया, निवासी ग्राम धोलपुर को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 44 तारीखों की सुनवाई के बाद फैसला न्यायाधीश बरखा दिनकर ने सुनाया।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना 26 मई 2019 की रात की है। पीड़िता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह आदिवासी अंचल में भोपा को नारियल चढ़ाने ग्राम देवका गई थी। वापस लौटते समय वह ग्राम ठिकरिया से पैदल बाजना की ओर जा रही थी।

घर छोड़ने कहा, ले गया कहीं और इस दौरान सूरज बड़ला रोड स्थित स्कूल के सामने आरोपी लाल बिहारी बाइक से पहुंचा। उसने घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता ने उस पर विश्वास कर लिया। लेकिन आरोपी उसे ग्राम कानवा छावनी ले गया और वहां जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में महिला ने घटना की जानकारी पति को दी और फिर बाजना थाने में केस दर्ज कराया।

44 तारीखों में सुनवाई के बाद फैसला पुलिस जांच में डीएनए का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच में आरोपी की संलिप्तता साबित हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। करीब 6 साल तक चले मुकदमे में 44 तारीखों पर सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी ठहराया गया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img