Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

8.86 लाख की शराब-कार जब्त

दतिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बड़ौनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पार्वती वियर हाउस के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दतिया के बग्गीखाना निवासी 30 वर्षीय गौरव कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की के क्वार्टर से भरी 2 पेटी, गोवा व्हिस्की के क्वार्टर से भरी 3 पेटी, ब्लैक फोर्ड बियर की 10 पेटी और किंगफिशर बियर की 2 पेटी शामिल हैं। बरामद शराब की कीमत 86,490 रुपए है।

इसके अलावा आरोपी से जब्त की गई कार (MP-07-ZC-8309) की कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। पुलिस ने कुल 8.86 लाख रुपए के माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img