Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

बिना नंबर की कार में मिली शराब

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की कार को रोका गया। उसके कांच पर काली फिल्म लगी हुई थी। कार चालक पहले तो गाड़ी रोकने को तैयार नहीं था। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी तो वह कार्रवाई में सहयोग भी नहीं कर रहा था। कार की तलाशी में ट्रैफिक पुलिस को 12 बोतल शराब और 24 बीयर के कैन मिले। ट्रैफिक पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए चालक को राजेंद्र नगर थाने भेजा।

दरअसल, शनिवार को चोइथराम चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया और उनकी टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी नीले रंग की आई-20 कार को देखा। जिसके बाद उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक गाड़ी रोकने को तैयार नहीं था और उसने कार आगे बढ़ा दी।

टीम ने तुरंत कार को रुकवाया, लेकिन चालक ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में सहयोग नहीं कर रहा था और पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा था। टीम को शंका हुई तो उन्होंने कार की तलाशी ली, जिसमें उन्हें 12 बोतल शराब और 24 बीयर के कैन मिले।

शराब के बारे में पूछने पर वह जवाब नहीं दे सका। इसकी जानकारी एसीपी ट्रैफिक सुप्रिया चौधरी को दी गई। जिसके बाद गाड़ी और चालक को आगामी कार्रवाई के लिए राजेंद्र नगर थाने भेजा गया।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img