Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

प्रेमी ने शादी से मना किया, बेतवा में कूदी युवती, बचाई जान

विदिशा | प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो रायसेन जिले के सलामतपुर चौराहे के पास रहने वाली 19 साल की एक युवती को इतना नागवार गुजरा कि उसने विदिशा पहुंचकर 40 फीट ऊंचे बेतवा के रंगई पुल से नीचे छलांग लगा दी। मौके पर नदी में कपड़े धो रहे एक युवक उदय मालवीय ने युवती को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.धर्मेंद्र रघुवंशी ने उसका इलाज शुरू किया। अपने प्रेमी से नाराज युवती करीब 15 दिन पहले कांच की चूड़ी और 5 दिन पहले ब्लेड चबाकर अपनी जान देनी की कोशिश कर चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर युवती के दोनों भाई मौके पर पहुंचे और अपनी बहन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img