Wednesday, October 21, 2026
27.1 C
Bhopal

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

देवास जिले के सतवास में पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिसवालों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं एसपी ने कहा कि युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की।

मालागांव के रहने वाले मुकेश पिता गबूलाल लोंगरे (35) के खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराने के लिए शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस ने शनिवार दोपहर में हिरासत में लिया था। शाम को उसकी मौत हो गई।

परिजन ने लगाया पैसे मांगने का आरोप मुकेश के परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने धाराएं कम करने के एवज में 6 हजार रुपए मांगे थे। मुकेश के साथ थाने में मौजूद एक साथी रुपए की व्यवस्था करने घर गया था। पैसे लेकर वह लौटा तब तक मुकेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने बिना परिजन को जानकारी दिए मुकेश के शव का सतवास अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया और बाहर से ताला लगा दिया।

परिजन बोले- गुपचुप पीएम कराना चाहती है पुलिस मुकेश के परिजन ने पुलिसवालों पर हत्या के बाद गुपचुप पोस्टमार्टम कराने का आरोप लगाया। जानकारी लगने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंच गए। मामला बिगड़ते देख आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। देवास एसपी पुनीत गेहलोद भी सतवास पहुंच गए।

एसपी ने कहा-गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की

एसपी पुनीत गेहलोद ने दैनिक भास्कर को बताया कि मुकेश के खिलाफ 26 दिसंबर को एक महिला ने शिकायती आवेदन दिया था। शाम 6 बजे थाने में हाजिर हुए। इसके बाद बयान लिए गए। थाना प्रभारी इनके बयान पढ़ रहे थे। इसी दौरान अपने गले में बंधे गमछे को ग्रिल से बांधकर इन्होंने फांसी लगाने का प्रयास किया। स्टाफ ने जैसे ही इन्हें देखा फंदा खोलकर पुलिस मोबाइल से शासकीय अस्पताल ले गए। जहां जांच बाद डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।

एसपी बोले- न्यायिक जांच होगी एसपी ने कहा कि मुकेश के खिलाफ न ही कोई प्रकरण दर्ज था, न ही ये आरोपी थे। महिला के आवेदन पर जांच के लिए इन्हें थाने बुलाया गया था। फिलहाल

एनएचआरसी गाइडलाइन का पालन करते हुए घटनास्थल को सील कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से मामले की जांच कराई जाएगी। पोस्टमॉर्टम भी पैनल द्वारा किया जाएगा।

सीनियर कांग्रेस नेता अरुण यादव बोले- रक्षक ही भक्षक बने

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img