Wednesday, October 21, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग, चाकू मारे

भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर चार बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से गंभीर वार किए। घटना ऐशबाग इलाके में शनिवार रात 11.30 बजे की है। एक युवक के हाथ में गोली लगी है। सिर पर भी चाकू का घाव है। दोनों युवक को हमीदिया अस्पताल लाया गया है।

ऐशबाग के जनता क्वार्टर में रहने वाले नफीस राजा (25) ने बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है। दिलकुश बाग में एक दोस्त रहता है। उससे मिनले के लिए दोस्त तंजीन के साथ मोपेड से जा रहा था। सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय चार बदमाशों ने अपनी दो बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया।

किसी और से झगड़ रहे थे, उसका साथी समझकर टूट पड़े

कुछ समझ पाते, इसके पहले एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। इसके बाद दूसरे बदमाश ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने तंजीन पर भी चाकू से वार किए हैं।नफीस के मुताबिक, बदमाशों का मौके पर किसी और से विवाद चल रहा था। उन्होंने समझा कि हम लोग उनके साथी हैं। इसी शक में हमला कर दिया।

आदतन अपराधी हैं चारों आरोपी हमला करने का आरोप अरबाज, अरमान इक्का, अमन केला और फराज पर लगे हैं। सभी के खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। घेराबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Hot this week

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग

​भोपाल: ​पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज...

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

Topics

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img