Sunday, March 8, 2026
34.3 C
Bhopal

रेप कर वीडियो बनाए, ब्लैकमेल कर दोस्तों के पास भेजा

उज्जैन की नागदा पुलिस ने 7 युवकों की गैंग को पकड़ा है। ये लड़कियों से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाते थे। बाद में इन्हीं वीडियो से ब्लैकमेल कर लड़कियों को अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। लड़कों के मोबाइल और पेन ड्राइव में कई अश्लील वीडियो मिले हैं।

इस मामले में अब तक चार पीड़ित युवतियां सामने आई है। जिनकी शिकायत पर 7 लड़कों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 6 आरोपियों सूफियान, सोहेल, तोहिद, वीरू, उस्मान और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। इनका एक साथी अरुण फरार है।

पुलिस ने गुरुवार शाम को बीच बाजार में नाबालिग को छोड़ बाकी सभी आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान उनकी पिटाई भी गई। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने गश्त टीम व इंवेस्टिेगेशन टीम के सभी सदस्यों को 10-10 हजार रुपए के इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

वकीलों ने आरोपियों की पैरवी से किया इनकार

नागदा से पकड़ाए 6 युवकों को शुक्रवार शाम पुलिस जज के निवास में पेश कर सकती है। इस दौरान पुलिस आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मांगेगी। मामले में नागदा अभिभाषक संघ ने आरोपियों की पैरवी के करने से इनकार किया है।

फरार आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली पकड़ाए गए युवकों में सूफियान मुख्य आरोपी है। वह पेंटिंग का काम करता है। आरोपी सोहेल ऑटो चलाता है। वहीं एक अन्य आरोपी की मोबाइल दुकान है। फरार आरोपी अरुण ड्राइवर है। उसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां जाकर उसकी तलाश करेगी।

एएसपी बोले-संदिग्धों को रोका तो वे भागने लगे एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया, कि बुधवार-गुरुवार रात्रि गश्त के दौरान बिरलाग्राम पुलिस की टीम ने बीसीआई के खंडहर में घूमते हुए कुछ संदिग्धों को रोका तो वे पुलिस को देख भागने लगे। जिससे उनका मोबाइल और एक पैन ड्राइव वहीं गिर गए। पुलिस ने इनके मोबाइल व पैनड्राइव खंगाली तो उसमें अश्लील वीडियो का जखीरा मिला। जिसमे नागदा की लड़कियों के वीडियो थे।

वीडियो से शिनाख्त कर पीड़िताओं को थाने बुलाया

एएसपी ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही लड़कियों की शिनाख्त कर थाने बुलवाया। लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपियों ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाएं। जिसके वीडियो इन्होंने चोरी-छिपे बनाए थे। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरों से संबंध बनाने का दबाव बनाया था।

गिरोह तीन साल से कर रहा था ब्लैकमेल पुलिस को जांच में पता चला की सातों लड़कों का गिरोह करीब तीन साल से इन लड़कियों को ब्लैकमेल कर रह था। आरोपी गिरोह बनाकर लड़कियों को फंसाते थे। एक दोस्ती करके संबंध बनाता तो दूसरा वीडियो बनाता।

फिर उस लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक दूसरे के पास भेजते थे। इन लड़कों में एक ऑटो चलाता है। दूसरा मोबाइल की शॉप पर काम करता है। इसी तरह सभी लड़के कम उम्र के है और छोटा मोटा काम करते है।

बिछड़ोद में आया था लव जिहाद का मामला उज्जैन में करीब दो हफ्ते पहले भी लव जिहाद का मामला सामने आ चुका है। शहर से 35 किलोमीटर दूर बिछड़ोद में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए गए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया।

अब तक 4 पीड़ित लड़कियों का पता चला है। इनमें 2 नाबालिगों में से एक को ईद के दिन जबरन गले लगाकर फोटो-वीडियो बनाए गए। फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। मामला तब उजागर हुआ, जब एक लड़की का अश्लील वीडियो गांव में वायरल हो गया।

Hot this week

सूने मकान से लॉकर ले उड़े बदमाश, भोपाल गई थी महिला

​इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

तेज रफ्तार बनी काल: खदान में गिरी कार, चालक की मौत

​भोपाल: अयोध्या नगर के अरेड़ी स्थित कंचन खदान में...

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

Topics

सूने मकान से लॉकर ले उड़े बदमाश, भोपाल गई थी महिला

​इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

तेज रफ्तार बनी काल: खदान में गिरी कार, चालक की मौत

​भोपाल: अयोध्या नगर के अरेड़ी स्थित कंचन खदान में...

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img