Tuesday, July 7, 2026
26.2 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में बौछारें पड़ीं, रात के तापमान में गिरावट के आसार

अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदर सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। उधर हवा का रुख दक्षिणी होने से बादल छाने के कारण अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ से लगे जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण गुरुवार से रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। उधर बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में चार मिलीमीटर बारिश हुई।

तीन वेदर सिस्टम के कारण हो रही बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी मप्र से होकर कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है।

इन तीन वेदर सिस्टम के कारण पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। हवा का रुख दक्षिणी बना रहने से आंशिक बादल बने हुए हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान बढ़ गया। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही बुधवार के अधिकतम तापमान 29.7 डिग्रीसे. की तुलना में 2.2 डिग्रीसे. कम रहा।

न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. अधिक रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 11 डिग्रीसे. के मुकाबले 3.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को वेदर सिस्टम के कमजोर पड़कर छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ से लगे मप्र के मंडला, बालाघाट आदि जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img