Saturday, February 28, 2026
30.9 C
Bhopal

नौकरानी ने चुराए थे सोने के आभूषण, कटारा हिल्स पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कटारा हिल्स भोपाल मे दिनांक 25.01.2025 को फरियादिया शीला मोटवानी पति स्व. राजकुमार मोटवानी नि- कस्तुरी रायल पार्क थाना कटारा हिल्स भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं बीडीए में कम्प्युटर आपरेटर के पद पर पदस्थ हूँ व घर के काम के लिये घर पर नौकरी रखी है । जिसके द्वारा घर में रखी दो सोने की चेन चोरी कर ले जाने की बात बताई जिसकी रिपोर्ट पर थाना कटारा हिल्स पुलिस ने अपराध क्र.21/2025 धारा 306 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया ।
की गई कार्यवाही- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि बिजेन्द्र निगम कटारा हिल्स भोपाल द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादी के शक के आधार पर घर पर काम करने वाली नौकरानी से पूछताछ की जिसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की परंतु बार बार सख्ती से पूछताछ करने पर नौकरानी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया अल्मारी मे रखे हुए सोने के आभूषणो को देखकर मन मे लालच आने पर मौका पाकर सोने के आभूषणो को चोरी कर लिया ।
जप्त मशरूका- 1. एक सोने की लैडीज चैन मय पैंडल के कीमती 1 लाख रूपये ।
2. एक सोने की जैंटस चैन कीमती एक लाख 25 हजार रूपये ।
कुल जप्त मशरूका 2 लाख 25 हजार रूपये .
गिरफ्तार आरोपी- सीमा धुर्वे पति धर्मेन्द्र धुर्वे उम्र 24 साल निवासी ग्राम बर्राइ टावर के पास कटारा
हिल्स स्थाई पता ग्राम रजपुरा तह. गैरतगंज जिला रायसेन
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उनि बिजेन्द्र निगम ,सउनि. निर्मल विश्वकर्मा , सुउनि. जसवंत सिंह चंदेल , प्रआर 1460 दीपक मालवी , प्रआर.3494 अर्जुन उइके ,आर 2985 सुभाष पटेल आर. 3624 जितेन्द्र दांगी ,म.आर.3871 मोनिका जायसवाल ,म.आर. 3506 ममता परमार म.आर. 4492 सुलोचना की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी

​भोपाल | राजधानी के करीब 50 इलाकों में कल...

बेरोजगारी के तनाव में डूबे युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत

​भोपाल | राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक...

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img