Friday, May 8, 2026
33.1 C
Bhopal

दो नाबालिग सहित चार लापता, हरियाणा के होडल में मिले

ग्वालियर के डबरा से दो नाबालिग सहित चार युवक बैंक खाते बेचने के लिए हरियाणा पहुंच तो गए, लेकिन यहां उनके अकाउंट तो नहीं बिके, लेकिन उल्टा वही ठगों के हत्थे चढ़ गए। चारों को हरियाणा में लेने के देने पड़ गए। ठगों ने पहले उनको बंधक बना लिया फिर पुलिस को सौंप दिया। यहां चारों के लापता होने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने लापता में दो नाबालिग होने पर अपहरण की FIR दर्ज कर ली।

इसके बाद साइबर सेल की मदद से लोकेशन निकाली तो हरियाणा पल्वल मिली। वहां ग्वालियर पुलिस पहुंची तो पता लगा कि यह चारों लापता पलवल के होडल थाना में पुलिस की निगरानी में हैं। ग्वालियर पुलिस सभी चारों को साथ लेकर सोमवार रात ग्वालियर लौट आई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले डबरा निवासी रमन उर्फ रामू पुत्र सतीश साहू, विशाल पुत्र संतोष साहू दो नाबालिगों के साथ लापता हो गए थे। एक साथ दो युवक व दो नाबालिग के लापता होने पर हड़कंप मच गया था। मामल की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। लापता में नाबालिग होने पर अपहरण का मामला तत्काल रजिस्टर्ड किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उनकी तलाश शुरू की, तो युवक व नाबालिगों की लास्ट लोकेशन हरियाणा के पलवल की पता चली है। इसका पता चलते ही डबरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम हरियाणा के पलवल पहुंची

पलवल के होडल थाना में बैठे मिले लापता पुलिस उन्हें तलाशते हुए हरियाणा पहुंची लेकिन उनका पता नहीं चला तो वह लोकल थाने होडल पहुंची। पुलिस ने वहां लापताओं की डिटेल बताई तो वहां पर नाबालिग और बालिग पुलिस की हरियाणा पुलिस की निगरानी में बैठे मिले हैं। पुलिस उनको अपने साथ लेकर सोमवार को ग्वालियर लौट आई है। ठगों को बैंक अकाउंट बेचने गए थे जब उनकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनके बारे में किसी ने सूचना दी थी कि वह बैंक खाते बेचने के लिए आए हैं तो पुलिस ने उन्हें उठा लिया और उनके पास से छह खाते और सिम कार्ड मिले हैं।

उन्होंने बताया कि वह एक बार पहले भी कुछ खाते ठगों को बीस हजार रुपए प्रति खाते के हिसाब से बेच चुके हैं। जो खाते उन्होंने बेचे थे वह सभी बंद थे। कुछ दिन पहले उन्हीं ठगों का कॉल आया और नए खातों की डिमांड की थी। इसके बाद वह छह खाते लेकर बेचने आए थे। वहां पर ठगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनसे ठगे गए रुपए वसूल लिए। होडल पुलिस कर रही है जांच बताया गया है कि युवकों से मिले बैंक खाते और सिम कार्ड होडल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं और जांच कर रही है। वहीं डबरा थाना पुलिस भी मामले की जांच कर पता लगा रही है कि इनका हरियाणा तक नेटवर्क कैसे बना और अभी तक कितने खाते बेच चुके हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो पड़ताल के बाद इस गिरोह का खुलासा हो सकता है।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img