आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

एक्टर मनोज वाजपेयी ने महाकाल के दर्शन किए

एक्टर मनोज वाजपेयी ने मंगलवार को महाकाल मंदिर में दर्शन किए। नंदी हॉल से भगवान के दर्शन कर जय महाकाल का जयकारा लगाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

उन्होंने कहा, ‘भगवान महाकाल से क्या मांगा है, ये तो नहीं बताऊंगा, लेकिन मेरी आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ की सफलता की कामना जरूर की है। वे दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचे थे।

आधा घंटा रुकने के बाद वे रवाना हो गए। मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए फैन्स की भीड़ जमा हो गई। उनके साथ लोग सेल्फी लेने लगे, किसी को उन्होंने निराश नहीं किया।

मंगलवार भस्म आरती दर्शन…

महाकाल का आज मंगलवार को भस्म तिलक और चंदन अर्पित कर श्रृंगार किया गया। इससे पहले भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।

सोमवार को शेफाली जरीवाला आई थीं…

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन किए थे।

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन किए थे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 4 बजे एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने भी दर्शन किए। वे परिवार के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। जरीवाला मंदिर में दो घंटे रहीं। भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। भस्म आरती के बाद नंदी हॉल से ही दर्शन कर उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770