Tuesday, June 30, 2026
26.3 C
Bhopal

MP Coronaviurs update : 76 हजार सैंपल की जांच में मध्‍य प्रदेश में कोरोना के 5171 मरीज मिले

प्रदेश में कोरोना का प्रकोप कम होने लगा है। शनिवार को 76 हजार 633 सैंपल की जांच में कोरोना के 5171 मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 6.74 फीसदी रही। इससे एक दिन पहले प्रदेश में 5533 मरीज मिले थे और संक्रमण दर 7 फीसदी रही थी। कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 22 जनवरी को 11,274 तक पहुंचने के बाद इसमें गिरावट आ रही है।

एक और राहत की बात यह है कि प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होकर 44,778 पर आ गई है। प्रदेश में फिलहाल सबसे ज्यादा 9035 सक्रिय मरीज भोपाल में और इसके बाद 6973 मरीज इंदौर में हैं। बुरहानपुर में 48, भिंड में 58 और सिंगरौली में 81 सक्रिय मरीज हैं। बाकी जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या 100 से ऊपर है। शनिवार को इंदौर में तीन और भोपाल, सतना एवं जबलपुर में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।

सक्रिय मरीजों में 98 फीसद से ज्यादा होम आइसोलेशन में

प्रदेश में कुल 44 हजार 778 सक्रिय मरीजों में से 764 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इस लिहाज से सिर्फ 1.7 फीसद मरीज ही अस्पातलों में हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। दूसरी लहर में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या सक्रिय मरीजों की 34 से 45 फीसद के बीच रहती थी। अकेले भोपाल की बात करें तो दूसरी लहर में हर दिन में 30 से 35 मरीजों की होम आइसोलेशन में हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार भर्ती मरीजों में 276 भोपाल और 195 इंदौर में हैं।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img