Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

38 लाख की डिजिटल ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जयपुर से हरीश चौधरी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 38 लाख रुपए की ठगी की थी।

गुलमोहर सिटी निवासी सुजाता बापट, जो हेल्थ सेंटर में कार्यरत हैं, के साथ 9 अप्रैल को यह घटना हुई। एक व्यक्ति ने राजीव गुप्ता बनकर फोन किया। उसने म्यांमार के लिए पार्सल बुक होने की बात कही। फिर आलमबाग पुलिस स्टेशन के नाम पर फोन कनेक्ट कर महिला को डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी।

आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने म्यांमार में 60 लोगों के अंग निकालने और सुजाता के खाते में 3 करोड़ 80 लाख रुपए आने की झूठी कहानी बनाई। धमकी और दबाव में आकर सुजाता ने 38 लाख रुपए गंवा दिए।

सीएसपी रॉबिन जैन के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है। आरोपी तेजाजी चौक मांडी फाग, राजस्थान का रहने वाला है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img